पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनेगा उत्सव, होगा राज्याभिषेक

मनेगा उत्सव, होगा राज्याभिषेक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामलीलामें बुुधवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का समारोह पूर्वक राज्याभिषेक किया जाएगा। इस अवसर पर अयोध्या रोशनी से जगमगाएगा तथा आतिशबाजी का जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

अयोध्या में गुरु वशिष्ठ विप्रजनों को बुलाकर कहेंगे कि आज शुभ दिन एवं शुभ मुहूर्त है। यदि सब ब्राह्मण हर्षित होकर आशीर्वाद दंे तो श्रीरामजी सिंहासन पर बैठंे। सिंहासन पर आसीन होकर प्रभु श्रीराम ब्राह्मणों को शीष नवाकर अभिवादन करेंगे। वेद मंत्रों के बीच प्रथम गुरु वशिष्ठ श्रीराम का तिलक करेंगे। मंगलगीत गाए जाएंगे।सुसज्जित सिंहासन पर प्रभु राम, भ्राता लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता सीता, सेवक हनुमान विराजमान होंगे। दरबार में उपस्थित नारदमुनि, राजपुरोहित, अंगद, विभीषण सहित अनेक देशों के राजाओं की उपस्थिति में राजतिलक समारोह होगा। गुरु वशिष्ठ, नारदमुनि एवं राज पुरोहित श्रीराम को आशीर्वाद देंगे।इस अवसर पर कलेक्टर एमबी ओझा भगवान राम का तिलक करेंगे।

निकलीपूर्व प्रधान संचालकों की शोभायात्रा

रावणवध की लीला के दौरान रामलीला के संस्थापक संचालक पं. विश्वनाथ शास्त्री, द्वितीय प्रधान संचालक पं. चंद्रशेखर शास्त्री तथा तृतीय प्रधान संचालक पं. चंद्रमौलि मिश्र शास्त्री के चित्रों की शोभायात्रा सुसज्जित पालकी में रखकर लीला प्रांगण में निकाली गई।

संस्थापक प्रधान संचालक धर्म दिवाकर पं. विश्वनाथ शास्त्री रामलीला की शुरूआत से लेकर वर्ष 1956 तक इस पद पर रहे। वे 99 वर्षों तक सक्रिय रहकर रामलीला का संचालन करते रहे। द्वितीय प्रधान संचालक के रूप में उनके पुत्र पं. चंद्रशेखर शास्त्री ने 1956 में दायित्व संभाला। सात नवंबर 1963 में वे कैलाशवासी हुए। इसके बाद उनके पुत्र पं. चंद्रमौलिमिश्र शास्त्री ने तृतीय प्रधान संचालक के रूप में रामलीला का दायित्व संभाला। वे वर्ष 1013 तक सक्रिय रहे। उनके देहावसान के बाद अब चौथे प्रधान संचालक के रूप में पं. चंद्रकिशोर मिश्र शास्त्री रामलीला को आगे बढ़ा रहे हैं।

रावण वध की लीला के दिन तीनों पूर्व प्रधान संचालकों की शोभायात्रा निकाली।