- Hindi News
- मार्कशीट आई नहीं, कैसे भरें छात्रवृत्ति फार्म
मार्कशीट आई नहीं, कैसे भरें छात्रवृत्ति फार्म
वििदशा| छात्रवृत्तिके लिए ऑन लाइन फार्म भराए जा रहे हैं, लेकिन नर्सिंग के नियमित विद्यार्थियों के पिछले परीक्षा परिणाम की अंकसूची नहीं आने से वे परेशान हो रहे हैं। मार्कशीट के अभाव में ये नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राएं स्कालरशिप का फार्म नहीं भर पा रहे हैं। अग्रणी शासकीय कन्या महाविद्यालय ने द-एक्सीलेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग को पत्र लिखकर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन फार्म भरने के लिए जरूरी दस्तावेज जमा करने से संबंधित दिशा निर्देश दिए हैं। इसमें पिछले वर्ष की अंकसूची की प्रति जमा करना भी शामिल है।
द-एक्सीलेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस एंड रिसर्च सेंटर के संचालक धीरज राय का कहना है कि पोर्टल पर छात्रवृत्ति के आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है, जबकि जीएनएम एवं एएनएम के नियमित छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम मप्र नर्सिंग रजिस्टे्रशन काउंसिल ने अभी तक घोषित नहीं किया है।
इस संबंध में आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक विवेक पांडे का कहना है कि परीक्षा परिणाम आने के बाद विद्यार्थी छात्रवृत्ति फार्म भर सकते हैं।