पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डामरीकरण होने से वाहन चालकों को मिली राहत

डामरीकरण होने से वाहन चालकों को मिली राहत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर इंपैक्ट: पीतलमिल सड़क पर हुआ डामरीकरण, भरे गए गड्ढे, मिलेगी राहत

लंबेसमय तक वाहन चालकों के लिए आवाजाही में परेशानी का सबब बनी रही पीतलमिल सड़क अब सुधर गई है। खस्ताहाल सड़क पर डामरीकरण होने से अब वाहन चालकों को राहत मिल रही है।

दैनिक भास्कर ने उक्त सड़क की दुर्दशा का मुद्दा प्राथमिकता के साथ उठाया था। इस पर अमल करते हुए सड़क निर्माण कार्य कर दिया गया है। खरीफाटक बाहर से पीतलमिल तिराहे तक इस खस्ताहाल सड़क पर डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। यह सड़क काफी समय से खराब हालत में पड़ी हुई थी। बड़े-बड़े गड्ढों के बीच से वाहन चालकों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उल्लेखनीय है कि इस सड़क पर काफी टै्रफिक रहता है।

विदिशा। शेरपुरासड़क पर डामरीकरण।

विदिशा। पीतलमिलरोड पर हुआ डामरीकरण।