राख और बदबू से रहवासी परेशान
कॉलोनीवासियों के बोल
इंद्राकांप्लेक्स के रहवासी इन दिनों बहुत परेशान हैं। रहवासियों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से छतों पर बहुत राख रही है। वहीं सोया फैक्ट्री से बदबू रही है। बदबू और राख की वजह से जीना दुश्वार हो गया है। हाल ये है कि छतों पर रखे कपड़े एक रात में काले हो रहे हैं। वहीं छतों पर रखा सामान खराब हो रहा है।
कॉलोनीवासियों का कहना है कि फैक्ट्री के चारों तरफ लगे हुए पेड़ भी बहुत संख्या में काटे गए हैं जिसकी वजह से प्रदूषण बढ़ा है। कॉलोनी के भूपेंद्र शर्मा का कहना है कि रहवासी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। कॉलोनी में प्रदूषण का असर है। साथ ही गंदगी से बहुत परेशानी है।
सोलर उपकरण खराब
^फैक्ट्री के धुएं के साथ पिछले सप्ताह से बहुत राख गिर रही है। राख की वजह से सोलर उपकरण खराब हो गए हैं। सरितामाटा, निवासीइंद्रा कांप्लेक्स।
जीनादुश्वार हुआ
^फैक्ट्री तरफ से बदबू बहुत रही है। इस वजह से कॉलोनी के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। बदबू से बहुत परेशानी है। कल्पनापंवार, निवासीइंद्रा कांप्लेक्स।
प्रशासनध्यान दे
^इंद्रा कांप्लेक्स के अलावा सोया फैक्ट्री के आसपास के दूसरे मोहल्ले के लोग भी परेशान हैं। प्रशासन को इस समस्या की तरफ ध्यान देना चाहिए। दीपकथावरानी, निवासीइंद्रा कांप्लेक्स
कराईजाएगी जांच
^प्रदूषणकी जांच कराई जाएगी। रहवासियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाएगा। संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में जानकारी दी जाएगी। एमबीओझा, कलेक्टरविदिशा।
विदिशा। राखदिखाते कालोनीवासी।