दिनभर छाए रहे बादल, मावठा के आसार
दिनभर छाए रहे बादल, मावठा के आसार
वििदशा| मौसमविभाग ने मावठा गिरने की उम्मीद जताई है। क्षेत्र में बन रहा कम दबाव इसकी वजह बताई जा रही है। इसके चलते गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे। इस वजह से ठिठुरन का अहसास रहा। लोग दिनभर गर्म कपड़ों में दिखे। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। सीहोर कृषि कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक एसएस तोमर का कहना है कि मावठा गिरने के आसार हैं। आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है।
विदिशा। सर्दीमें बाइक पर निकलते छात्र।