- Hindi News
- हाईमास्ट लैंप लगने से सुरक्षित होगा चौराहा
हाईमास्ट लैंप लगने से सुरक्षित होगा चौराहा
वाहनचालकों के लिए जोखिम बना रहा दुर्गानगर चौराहा अब सुरक्षित होने जा रहा है। इस चौराहे पर टै्रफिक डायरेक्शन रात में पर्याप्त रोशनी के लिए हाईमास्ट लैंप लगाने का कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को आवाजाही में सुविधा महसूस होगी। दिन में लैंप लगाने का कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा।
नगरपालिका ने दुर्गानगर चौराहे के बीच में हाईमास्ट लैंप का बेस तैयार कर दिया है, बस पोल और लाइट फिटिंग का कार्य शेष है। जल्द ही इस कार्य अंजाम देने की बात कही जा रही है। रात के समय में हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों को अंधेरे के चलते दुर्गानगर और रेलवे स्टेशन की ओर से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते हैं। इससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा चौराहा विकसित होने से वाहन चालक कहीं से भी वाहन लेकर निकल जाते हैं।
ऐसी स्थिति में चौराहे पर हाईमास्ट लैंप लगने के बाद आवागमन सुरक्षित हो जाएगा। नपा के सहायक स्टोर कीपर नरेंद्र तिवारी ने बताया कि करीब लाख की लागत से हाईमास्ट लैंप लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तीन दिन के अंदर लैंप लगाने का कार्य पूरा हो जाएगा।
विदिशा। दुर्गानगरचौराहे पर लगेगा हाईमास्ट लैंप।