ठंड में स्कूलों का समय बदलने की मांग
ठंड में स्कूलों का समय बदलने की मांग
वििदशा| सर्दीका मौसम जोर पकडऩे से स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे अब स्कूलों का समय बदलने की मांग भी उठने लगी है। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद में नेता प्रतिपक्ष पार्षद आशीषसिंह भदौरिया ने कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन देकर स्कूलों का समय बदलने की मांग की है। ज्ञापन में बताया है कि सर्दी बढऩे से छोटे बच्चों को स्कूल जाने के लिए सुबह पांच बजे उठकर तैयारी करना पड़ती हैै। इसके अलावा सुबह 6 से 7 बजे स्कूल जाने के लिए रवाना होना पड़ता है। इससे बच्चों की सेहत पर असर पड़ रहा है। पार्षद भदौरिया ने कलेक्टर से समस्त शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से करने की मांग की है।