पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दस केंद्रों पर होगी महिला पर्यवेक्षक चयन परीक्षा

दस केंद्रों पर होगी महिला पर्यवेक्षक चयन परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा| जिला मुख्यालय के 10 केंद्रों पर रविवार को महिला पर्यवेक्षक चयन परीक्षा होगी। ये परीक्षा व्यापमं द्वारा ली जा रही है। जिला मुख्यालय पर परीक्षा का जिम्मा शिक्षा विभाग को दिया गया है और जिला शिक्षाधिकारी को नोडल आफीसर बनाया गया है। व्यापमं द्वारा सीधी भर्ती के लिए परीक्षा 14 दिसंबर को होगी।
पहली पारी में परीक्षा महिला पर्यवेक्षक चयन की होगी जो सुबह 9 से दोपहर 12.15 बजे तक चलेगी। दूसरी पारी दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चलेगी जिसमें इसी पद के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और संविदा पर नियुक्त विभागीय कर्मचारी शामिल होंगे।
जिला शिक्षाधिकारी एचएन नेमा ने बताया कि परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। परीक्षार्थियों ने जो पहचान पत्र आवेदन जमा करते वक्त लगाया था उसे लेकर आएं। साथ पहचान-पत्र की फोटोकापी लेकर जरूर आएं। इसके अलावा रोल नंबर डाउनलोड करके उसे पढ़ें और पूरे नियमों का पालन करें। रोल नंबर में राजपत्रित अधिकारी के हस्ताक्षर कराके लाएं।

विदिशा। एसएटीआई को बनाया केंद्र।