पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गिरा मावठा, किसानों को राहत

गिरा मावठा, किसानों को राहत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा। शुक्रवार को जिले भर में बादलों का डेरा रहा। विदिशा सहित कई इलाकों में शाम को बारिश भी हुई। कुछ इलाकों में महज बूंदाबांदी हुई तो, कहीं पर हल्की बारिश हुई। इससे किसानों को कुछ हद तक सिंचाई में राहत मिली है। दिनभर बादल होने से तापमान कम रहा, लेकिन सर्द हवाओं से लोग ठिठुरन महसूस करते रहे। शमशाबाद क्षेत्र में शाम पौने छह बजे के बाद हल्की बारिश हुई। इसी तरह पौने सात बजे से मंडीबामौरा और सिरोंज क्षेत्र में भी बारिश हुई।
फसलों के लिहाज से जिले के किसान बारिश को लेकर खासी उम्मीदें बांधे हुए थे इस साल बारिश कम होने से किसान सिंचाई करने के लिए परेशान हो रहे हैं। वाटर लेवल नीचे जाने से बोर से पानी कम मिल रहा है। ऐसे में बारिश होने से किसानों का काफी पैसा और मेहनत सिंचाई में बच गई। दूसरी तरफ शुक्रवार को बादल छाने से मौसम भी खुशनुमा रहा। लोग मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए।

अगले दो दिन बारिश की उम्मीद : मौसम विभाग की मानें तो शनिवार और रविवार को भी जिले में बारिश होने के आसार हैं। इससे किसान राहत में दिखाई दे रहे हैं। शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और रात में न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया है।

विदिशा। रात में रिमझिम हुई बारिश।