नेत्र परीक्षण शिविर आज लगेगा
नेत्र परीक्षण शिविर आज लगेगा
वििदशा| समरससेवा समिति विदिशा द्वारा संत हिरदाराम सिंधु सेवा ट्रस्ट विजन सेंटर के माध्यम से निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार की सुबह 10 बजे से रायपुरा स्कूल के सामने यह नेत्र शिविर आयोजित होगा। समिति सदस्य दीपक साहू ने बताया कि शिविर में मुख्य रूप से मुकेश टंडन, सुरेश मोतियानी, दिनेश रमानी, समरस सेवा समिति के अध्यक्ष नारायणसिंह कुशवाह मौजूद रहेंगे। शिविर में नेत्र संबंधी रोगियों को िन:शुल्क परीक्षण के बाद िचकित्सा परामर्श दिया जाएगा।