विदिशा। श्रीबाहुबली हनुमान मंदिर मुखर्जीनगर में श्रीराम लीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला मंचन में नवें दिन गुरुवार रात को मेघनाद और हनुमानजी के बीच हुए भीषण युद्ध का शानदार मंचन किया गया।
इसके बाद मेघनाथ और लक्ष्मणजी के बीच भीषण संग्राम का मंचन किया गया। इसके बाद मेघनाद ने लक्ष्मणजी के ऊपर वीर घातिनी नामक शक्ति का प्रयोग किया। इस शक्ति के प्रयोग से लक्ष्मणजी मूर्छित हो गए।
इसके बाद हनुमानजी संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मणजी के प्राण बचाते हैं।
आयोजन समिति के सुरेंद्र कुशवाह, देवेंद्र मिश्रा, जितेंद्र कुशवाह, रीतेश लोधी, विशाल कुशवाह, मिथुन अहिरवार, अजय कीर और राजू कुशवाह ने बताया कि काशी के रामलीला मंडल द्वारा यहां भव्य रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं।
विदिशा। मुखर्जीनगर में चल रही रामलीला में रामकथा का आकर्षक मंचन किया गया।