- Hindi News
- नेत्र शिविर में 90 मरीजों की आंखें जांची
नेत्र शिविर में 90 मरीजों की आंखें जांची
विदिशा|श्रीराम जानकीमंदिर सेवा समिति, संत हिरदाराम सिंधु सेवा ट्रस्ट सेवा सदन ट्रस्ट (विजन सेंटर) सिंधी कालोनी द्वारा मंदिर परिसर में नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। शुक्रवार सुबह 10 से एक बजे तक चले इस शिविर में कुल 90 मरीजों की आंखों का परीक्षण हुआ। इनमें 20 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया। 60 मरीजों को चश्मे दिए जाएंगे। जबकि 10 लोगों की आंखों का सामान्य परीक्षण किया गया। शिविर आयोजन दिनेश कुशवाह ने किया था। शुभारंभ रोटरी क्लब अध्यक्ष सुरेश मोतियानी, व्यापार महासंघ महामंत्री घनश्याम बंसल, चंद्रमोहन अग्रवाल तथा दिनेश रामानी की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर नारायणसिंह कुशवाह, संजीव शर्मा, दीपक सक्सेना, प्रमोद कुशवाह, नीरज घनघोरिया, अन्नू शर्मा, पप्पू जैन, मुकेश कुशवाह, मनोज कुशवाह आदि उपस्थित थे।