पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजयुमो बनाएगा 50 हजार नए सदस्य

भाजयुमो बनाएगा 50 हजार नए सदस्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयजनता युवा मोर्चा द्वारा एक माह तक सदस्यता महाभियान चलाया जा रहा है। भोपाल में हुई बैठक में स्थानीय इकाई को जिले भर में 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। युवा मोर्चा ने 12 दिसंबर से सदस्यता अभियान प्रारंभ किया है।अभियान का समापन 12 जनवरी 2015 को स्वामी विवेकानंद जयंती पर होगा।

एक माह में युवा मोर्चा प्रत्येक मंडल स्तर पर सभी कालेजों, हास्टल, कोचिंग, संस्थान तथा चौराहों पर स्टाल लगाकर सदस्य बनाएगा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक तिवारी ने भाजपा सदस्यता अभियान का प्रभारी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सोनू समैया को नियुक्त किया है।

सदस्यताके लिए नियुक्त किए प्रभारी : भाजयुमोद्वारा चलाए जाने वाले सदस्यता अभियान के लिए मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। नियुक्त पदाधिकारियों में विदिशा नगर में उपाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, विदिशा ग्रामीण में जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र रघुवंशी, गुलाबगंज मंडल जिला उपाध्यक्ष बलवीरसिंह दांगी, बासौदा नगर जिला मंत्री नीलेश आनंद, बासौदा ग्रामीण प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र रघुवंशी, ग्यारसपुर मंडल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय रघुवंशी, कुरवाई मंडल रमेश राय, पथरिया मंडल जिला कोषाध्यक्ष पवन सोनी, उदयपुर मंडल जिला कार्यालय मंत्री प्रतापसिंह कुशवाह, सिरोंज नगर विशाल भार्गव, सिरोंज ग्रामीण जाहरसिंह, लटेरी मंडल अंशुल पाराशर, शमशाबाद मंडल जिला मंत्री रिंकू भार्गव, नटेरन मंडल धर्मेंद्र यादव तथा खामखेड़ा मंडल शैलेंद्रसिंह ठाकुर जिला उपाध्यक्ष शामिल हैं।

भाजयुमो का सदस्यता अभियान शुरू

भारतीयजनता युवा मोर्चा का सदस्यता महाभियान 12 दिसंबर को शाम चार बजे विदिशा मंडल से शुरू हुआ। अभियान की शुरूआत वार्ड क्रमांक 36 दुर्गा नगर श्रीकृष्ण कालोनी भूपेंद्र पाठक के निवास से की गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष तोरणसिंह दांगी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक तिवारी उपस्थित थे।