पेंशनर्स दिवस का आयोजन 17 को
विशेष कराते प्रशिक्षण 14 को
विदिशा| मप्रकराते एसोसिएशन द्वारा संचालित विदिशा डेवलपमेंट कराते एसोसिएशन द्वारा परीक्षा एवं प्रशिक्षण कैंप का आयोजन 14 दिसंबर को किया जा रहा है। यह कैंप युवराज क्लब परिसर में सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक लगाया जाएगा। प्रशिक्षण में ग्यारसपुर, नटेरन सहित जिले भर के छात्र-छात्राएं शामिल होकर आत्मरक्षा की तकनीक सीख सकेंगे। शिविर में प्रशिक्षण तात्या टोपे स्टेडियम भोपाल के विश्वामित्र अवार्डी एवं कराते नेशनल टीम के कोच जयदेव शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा दिया जाएगा। जानक
पेंशनर्स दिवस का आयोजन 17 को
विदिशा| चौतीसवेंपेंशनर्स दिवस का आयोजन 17 दिसंबर को सावरकर बाल विहार में दोपहर तीन बजे से किया जा रहा है। भारतीय स्टेट बैंक की कलेक्ट्रेट शाखा के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पेंशनरों का सम्मान किया जाएगा। इसी अवसर पर बैंक द्वारा संचालित वृद्धों की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। पेंशनरों की समस्याओं के बारे में भी चर्चा की जाएगी। मप्र पेंशनर्स समाज के अध्यक्ष आरपी शुक्ला ने सभी पेंशनरों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है। उल्लेखनीय है कि पेंशनर्स दिवस का आयोजन देश भर में वर्ष 1982 से किया जा रहा है।