- Hindi News
- बाल विज्ञान कांग्रेस में श्रेष्ठ रहे साकेत के विद्यार्थी
बाल विज्ञान कांग्रेस में श्रेष्ठ रहे साकेत के विद्यार्थी
बाल विज्ञान कांग्रेस में श्रेष्ठ रहे साकेत के विद्यार्थी
विदिशा।भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में साकेत एमजीएम सीनियर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रजेंटेंशन दिया। जूनियर ग्रुप में मितिका दातार, इशा खत्री, गौरी शुक्ला, खुशी गुप्ता, स्नेहा बघेल एवं सीनियर ग्रुप में संध्या शर्मा, शिवानी राजपूत, मंघायना, कुशमेंद्र गौर, राजवीरसिंह राजपूत आदि श्रेष्ठ रहे। साथ ही बंसल कालेज द्वारा आयोजित माडल मेकिंग में दिपांश लोधी, यश तिवारी, निशनाथ वाजपेयी और आर्यन सोनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर साकेत का नाम गौरवान्वित किया है। छात्रों को मैडल मिले।