मजिस्ट्रेट चेकिंग देखकर भागे वाहन चालक
मजिस्ट्रेट चेकिंग देखकर भागे वाहन चालक
वििदशा| बुधवारको हाईवे पर मजिस्ट्रेट चेकिंग हुई। जांच देखकर वाहन चालकों ने रास्ते बदले और कुछ इधर-उधर भागे। ग्यारसपुर टीआई अशोक तिवारी ने बताया कि सीजेएम विजयसिंह काछवा, विकास भटेले और नेहा बंसल द्वारा हाईवे पर चक्कपाटनी के पास वाहनों की जांच की गई। इस दौरान 97 वाहनों के चालान बनाए गए और 9 हजार रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला गया।