पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसपी से की दहेज प्रताड़ना की शिकायत

एसपी से की दहेज प्रताड़ना की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसपी से की दहेज प्रताड़ना की शिकायत

वििदशा| आरएमपीनगर निवासी महिला नीलम गुप्ता प|ी संतोष गुप्ता ने एसपी धर्मेंद्र चौधरी को ज्ञापन देकर ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने की शिकायत की है। नीलम गुप्ता का कहना है कि करीब 3 साल पहले उसकी शादी गलेश्वर शंकर मंदिर जिला बलिया में हुई थी। उसकी सास सुशीला गुप्ता, ससुर शादाशरण गुप्ता, पति संतोष गुप्ता, देवर वीरेंद्र गुप्ता कहते हैं कि 2 लाख रुपए लेकर आओ नहीं तो मारकर फेंक देंगे। किसी को कुछ पता भी नहीं चलेगा। मेरे माता-पिता नहीं हैं। ऐसी स्थिति में इतनी बड़ी रकम का इंतजाम करना मेरे वश में नहीं है। अत: ससुराल पक्ष के सभी लोगों पर प्रकरण दर्ज कर दहेत प्रताड़ना की कार्रवाई होनी चाहिए। एसपी ने आवेदन पत्र लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

नीलम गुप्ता