गुमठियां हटाने का विरोध
गुमठियां हटाने का विरोध
वििदशा| बालविहार कलारी के पीछे गुमठियां रखकर वाहन सुधारने का काम करने वाले कई लोगों ने बुधवार को डिप्टी कलेक्टर जेपी शर्मा को ज्ञापन सौंपकर नगरपालिका द्वारा वहां से उनकी गुमठियां हटाए जाने का विरोध किया है। इस संबंध में इकबाल भाई, चीनी भाई और राहुल आदि ने बताया कि हम लोग विगत 20 साल से यहां पर गुमठियां लगाकर मैकेनिक का काम करते हैं। नगरपालिका के कर्मचारियों ने बुधवार को सुबह उनकी जानकारी के बिना वहां से उनकी गुमठियां हटाकर जब्त की ली हैं। इससे उनकी रोजीरोटी प्रभावित हो रही है। वहां पर अन्य 20-25 लोगों ने भी गुमठियां रखी हुई हैं लेकिन उन्हें नहीं हटाया गया है।
विदिशा।। डिप्टीकलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।