पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गड्ढे तो खोदे लेकिन पौधे लगाना भूले

गड्ढे तो खोदे लेकिन पौधे लगाना भूले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा| बरईपुरा स्कूल के मैदान में गड्ढे कभी भी मुसीबत बन सकते हैं। पौधे लगाने के लिए गड्ढे खोदे गए थे लेकिन उनमें पौधरोपण नहीं किया गया। ये खाली गड्ढे स्कूली बच्चों के लिए दिक्कत देते हैं। मैदान में खेलते वक्त स्कूली बच्चों को डर बना रहता है।
खेलते वक्त स्कूली बच्चों के पैरों में मोच भी चुकी है लेकिन स्कूल प्रबंधन ने सबक नहीं लिया। स्कूल के पास में ही उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र है जिसमें करीब 56 बच्चे रहकर पढ़ाई करते हैं। इस मामले में डीईओ एचएन नेमा का कहना है कि स्कूल प्रबंधन से जानकारी ली जाएगी।

( विदिशा। स्कूल में खुदे गड्‌ढे।)