पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ताले तोड़कर सीमेंट की २०० बोरियां ले गए चोर

ताले तोड़कर सीमेंट की २०० बोरियां ले गए चोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा| मंगलवार की रात में चोर ट्रक से आए और 200 बोरी सीमेंट भरकर ले गए। आसपास के दुकानदारों ने सीमेंट भरते हुए देखा भी लेकिन उन्हें ये पता भी नहीं चलाकि बदमाश चोरी कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार रीठाफाटक रोड निवासी सत्यनारायण शर्मा की मंडी रोड पर रामलीला मार्केट में सीमेंट दुकान है। मंगलवार रात करीब 8.30 बजे धर्मेंद्र शर्मा ने दुकान बंद की थी।
सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि दुकान रिश्तेदार धर्मेंद्र शर्मा देखते हैं। रात करीब 11.30 बजे सीमेंट ट्रक में भरकर चोर ले गए थे। उस वक्त पास में चाय बेचने वाले व्यक्ति ने देखा भी था लेकिन उसे शक नहीं हुआ। सीमेंट की कीमत 56 हजार रुपए है। कोतवाली टीआई राजेश तिवारी का कहना है कि फरियादी का आवेदन लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

(विदिशा। दुकान से चुरा ले गए सीमेंट की बोरी।)