पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेकाबू होकर फुटपाथ पर चढ़ा रोड रोलर

बेकाबू होकर फुटपाथ पर चढ़ा रोड रोलर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा। बुधवार दोपहर पौने एक बजे सिविल लाइंस रोड की तरफ जा रहा रोड रोलर बेकाबू होकर ओवर ब्रिज के फुटपाथ पर चढ़ गया। जो लोग फुटपाथ से निकल रहे थे वे घबरा गए और इधर-उधर दौड़ लगाकर भागे। वहां मौजूद लोगों का कहना था कि यदि रोलर फुटपाथ से टकराकर नहीं रुकता तो नीचे गिर जाता। जिससे बड़ा हादसा हो जाता।
इस घटना के बाद ओवरब्रिज पर जाम जाम लग गया। प्रत्यक्षदर्शी भैरोसिंह कुशवाह ने बताया कि अचानक रोड रोलर के ब्रेक फेल हो गए और वह फुटपाथ पर चढ़ गया। इस संबंध में यातायात प्रभारी सीके पटेल ने बताया कि बड़े वाहनों को रोकने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।
(विदिशा। ओवरब्रिज के फुटपाथ पर इस तरह चढ़ा रोड रोलर।)