पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पर्धा में युवाओं ने बिखेरे कला के रंग

स्पर्धा में युवाओं ने बिखेरे कला के रंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माहेश्वरीनवयुवक मंडल के नवरंग-2014 में प्रतिभागी जोश के साथ अपना हुनर दिखाते रहे। वहीं उनमें स्टाइलिश दिखने का कांपीटीशन भी देखने को मिला। दो दिवसीय प्रोग्राम में प्रतिभागियों ने अपनी मेहनत और लगन से लोगों के दिलों पर खूब छाप छोड़ी। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

माहेश्वरी ट्रस्ट तलैया में हुए इन कार्यक्रमों में समाज के तमाम लोगों ने भाग लिया। इस दौरान लजीज व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। जिसका मौजूद लोगों ने लुत्फ उठाया। महिलाओं ने हस्तशिल्प और सिलाई- कढ़ाई के सामान के स्टॉल लगाए। अतिथि के तौर पर उपाध्यक्ष मधुसूदन भलिका मौजूद थे जिन्होंने युवाओं के साथ अपने विचार साझा किए। इंदौर के श्याम सारडा ने समाज की एकजुटता पर बल दिया। दीपक चांडक ने युवाओं की प्रशंसा की। संजय चांडक ने हुनर दिखाते हुए लोगों को हैरत में डाला। उन्होंने जादू दिखाए। समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। इस मौके पर गोपाल राठी, केजी माहेश्वरी, राजेंद्र झंवर, नवल मालपानी, मंडल अध्यक्ष गोपाल मोहता, मनीषा लोलानी, रोहित धीरज, मनीष मूंदड़ा, पुनीता डांगरा, अमित मालानी आदि थे। संचालन मनीष लोलानी ने किया।

विदिशा। विजेताओंको दिए गए स्मृति चिन्ह।