पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टरएमबी ओझा ने सोमवार को टीएल बैठक के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। कलेक्टर ने अफसरों से कहा कि जिले के सभी सरकारी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों का समय पर खुलना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि जानकारी मिल रही है कि अधिकांश क्षेत्रों की आंगनबाड़ी समय पर नहीं खुल रही हैं। उन्होंने दोनों विभागों के जिलाधिकारियों से कहा विकासखं्ड स्तरीय समीक्षा बैठकें करके खं्ड स्तरीय अमले में कसावट लाएं। कलेक्टर ओझा ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से जो भी भुगतान किया जाए वह ई-पेमेन्ट के माध्यम से हो। उन्होंने कहा कि आरोग्य केन्द्र आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से संचालित किए जा रहे हैं। इन केन्द्रों पर आवश्यक दवाइयां स्वास्थ्य विभाग मुहैया कराए और समय-समय पर आरोग्य केन्द्रों के कार्यों की समीक्षा और मॉनिटरिंग की व्यवस्था की जाए।

कलेक्टर बोले नहीं खुलती आंगनबाड़ी, करें सख्त कार्रवाई