जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 15 को
जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 15 को
विदिशा। भारतीयजैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 15 फरवरी रविवार को देवास में आयोजित किया गया है। क्षेत्रीय मंत्री अतुल जैन ने बताया कि विदिशा, भोपाल, देवास, इंदौर, अशोकनगर, गुना, बासौदा, आदि शहरों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश जैन रितुराज मेरठ, नरेशचंद मुजफ्फर नगर तथा एसके जैन मेरठ रहेंगे। विदिशा शाखा के मंत्री अध्यात्मप्रकाश जैन ने सभी सदस्यों से अधिवेशन में भाग लेने की अपील की है। सभी सदस्य 15 फरवरी को सुबह देवास निकलेंगे।