केदारनाथ मंदिर पर वार्षिक मेला 15 से
केदारनाथ मंदिर पर वार्षिक मेला 15 से
वििदशा| श्रीकेदारनाथ मंदिर सेवा समिति, ग्रंट दुपारिया द्वारा श्री केदारनाथ मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर वार्षिक मेले का आयोजन 15 से 21 फरवरी तक किया जा रहा है। इसी अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भी किया जा रहा है। कथा का वाचन संत प्रफुल्ल महाराज व्यास करेंगे। आयोजन के क्रम में 15 फरवरी रविवार को दोपहर दो बजे से संतश्री के सानिध्य में कलश यात्रा, ध्वजारोहण तथा कथा रोज दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक। 15 से 21 फरवरी तक रात में प्रतिदिन आठ बजे से 12 बजे तक भजन-कीर्तन, 17 फरवरी महाशिवरात्रि पर रात्रि में रूद्राभिषेक एवं चारों पहर की आरती यज्ञशाला में प्रतिदिन हवन, 21 फरवरी शनिवार को श्रीमद्भागवत कथा की पूर्णाहुति, हवन शांति प्रसाद वितरण।मेला संयोजक प्रकाशचंद्र सक्सेना ने बताया कि श्रीकेदारनाथ वह सिद्ध स्थान है जहां सिद्ध विनायक, गुप्त गंगाजी, सिंह गुफा, सिद्ध गुफा, नागराजजी की समाधि तथा हनुमानजी विचित्र अवस्था में स्थित है। यह एक मनोरम स्थल है।