पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनमाने ढंग से हो रहा अंतरिम राहत का भुगतान

मनमाने ढंग से हो रहा अंतरिम राहत का भुगतान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अध्यापकोंकी अंतरिम राहत का भुगतान मनमाने ढंग से किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के नाम संबोधित अपनी विभिन्न समस्याओं संबंधी ज्ञापन राज्य अध्यापक संघ ने अपर कलेक्टर अंजू भदौरिया को सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार दीक्षित ने बताया कि अध्यापकों की अनुकंपा नियुक्ति के मामले में बीटीआई, बीएड के प्रतिबंध को शिथिल किया जाए, व्यायाम अध्यापकों को पदोन्नति से वंचित रखा जाए, अध्यापकों को बीमा एवं स्थानांतरण नीति का लाभ दिया जाए, सहायक अध्यापकों को क्रमोन्नत वेतनमान प्राप्त होने पर अध्यापक पद की अंतरिम राहत का लाभ दिया जाए। अंतरिम राहत राशि में कई विसंगतियां हैं जिन्हें दूर किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में रामशंकर सोनी, मनमोहन कुशवाह, लोकेश श्रीवास्तव, ज्ञानसिंह अहिरवार, प्रतापसिंह लोधी, हल्के राम, मुन्नालाल, लोकेश मिश्र, लक्ष्मी कुशवाह आदि अनेक अध्यापक उपस्थित थे।