पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उखड़ी सड़क पर चलना मुश्किल

उखड़ी सड़क पर चलना मुश्किल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मियांखेड़ीसे पमारिया तक करीब 12 किमी लंबे मार्ग की हालत पहले से ही खराब थी। इस रोड पर धीरे- धीरे बड़े होते जा रहे गड्ढे दुर्घटना का कारण बन रहे हंै। मियांखेडी से पमारिया तक का रोड पूरी तरह जर्जर होता जा रहा है। इस स्थिति के चलते वाहन चालकों की परेशानियां बढऩे लगी है।

जहां एक और सड़क कई स्थानों पर धंसकती जा रही है वहीं कई स्थानों पर लंबे चौड़े गडढे बन गए हैं। यह 12 किमी लंबा मार्ग विदिशा -गंजबासोदा से तहसील मुख्यालय को जोड़ता है। नटेरन तहसील मुख्यालय होने के कारण यहा नटेरन के आस-पास के एक दर्जन से ज्यादा गांवों के लोगों का आना जाना लगा रहता है। नटेरन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र होने के कारण यहॉ एंबुलेंस को रोज इसी सड़क पर से गुजरना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों से प्रसव के लिए भी महिलाओ को जननी एक्सप्रेस से नटेरन आना पड़ता है।

वाहन चालकों को यह12 किमी लंबा मार्ग तय करने में घंटों लग जाते हैं। ट्रैक्टर टॉलियां तो इस मार्ग को 2- 2 घंटे में तय कर पाती हैं। ग्राम सेऊ के पास स्थित एक क्षतिग्रस्त पुलिया तो दुर्घटनाओं को खुला आमंत्रण दे रही है। इस पुलिया से कई वाहनों को खतरा बना रहता है। रात के समय यह पुलिया वाहन चालकों के लिए गंभीर हादसों का कारण बन रही है। मियांखेड़ी से सेऊ तक का करीब 12 किमी लंबा मार्ग अभी कुछ साल पहले ही बन कर तैयार हुआ था। इसे बनने में ही 3 से 4 वर्ष लग गए थे। सड़क बनने के बाद से ही इसकी हालत बहुत खस्ता है। ये मार्ग बनने के बाद से एक भी बरसात नही झेल पाया है। तब से सड़क पर कई बार पेंच वर्क किया जा चुका है। लोक निर्माण विभाग द्वारा मियांखेड़ी से नटेरन रोड की तरफ थोडा बहुत ध्यान दिया जाता है बाकी रोड के हालात बद से बदतर है। क्षेत्र के लोगों ने मांग की है प्रशासन को इस रोड की ओर ध्यान देना चाहिए।

इनका कहना है

^गडढेइतने ज्यादा है कि रात में देख पाना मुश्किल हैं। हम लोग कई बार गिर चुके हैं। इस रोड से हमारा विदिशा-बासौदा ज्यादा आना- जाना रहता है। धर्मेन्द्रकुशवाह सेऊ

^गडढेहोने के कारण इतना डर बना रहता है कि गाडी से पीछे मुड -मुड कर देखना पडता है कि पीछ बैठने वाला सवार गिर तो नही गया है। प्रशासन को जल्दी ही इस रोड की ओर ध्यान देना चाहिए। गंगारामधाकड पमारिया

^फिलहालनया रोड तो नही बनेगा लेकिन इस रोड के सुधार का कार्य बहुत ही जल्द चालू होने वाला है। बीएसठाकुर,एसडीओ लोक निर्माण विभाग, नटेरन

इस तरह उखड़ गई 12 किमी लंबी सड़क।