पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपभोक्ता गैस कनेक्शन बैंक से शीघ्र लिंक कराएं

उपभोक्ता गैस कनेक्शन बैंक से शीघ्र लिंक कराएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा। स्थानीयगैस वितरक अतुल उद्योग भवन, विदिशा गैस सर्विस एवं नीरा गैस एजेंसी के संचालकों ने गैस ग्राहकों से अपने गैस कनेक्शन को शीघ्र बैंक से लिंक कराने का अनुरोध किया है।

जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि अभी तक विदिशा में मात्र 60 प्रतिशत गैस उपभोक्ताओं ने बैंक खातों से लिंक कराया है। जो प्रदेश के अन्य जिलों राष्ट्रीय औसत से कम है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि 20 फरवरी तक केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पहल से जुड़कर योजना को सफल बनाने में योगदान दें। बंैक से लिंक होने पर उपभोक्ताओं को तत्काल गैस प्रदाय की जा रही है। गैस खाता लिंक होनेेे पर 568 रुपए की सब्सिडी मिलेगी। गैस की कीमत कम होने के कारण सब्सिडी को आधी करने पर भी विचार जारी है।