- Hindi News
- आज अयोध्या से विमान में बैठ शहर में आएंगे भगवान श्रीराम
आज अयोध्या से विमान में बैठ शहर में आएंगे भगवान श्रीराम
आज अयोध्या से विमान में बैठ शहर में आएंगे भगवान श्रीराम
विदिशा।राम राज्याभिषेक हो जाने के बाद भगवान श्रीराम अपने भ्राता लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता सीता, सेवक हनुमान सहित रथारूढ़ होकर शहर में वापस आएंगे। उनके साथ 13 जनवरी को नंदवाना स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर से ले जाए गए लड्डू गोपाल भी वापस लाए जाएंगे।
भगवान की भव्य शोभायात्रा दोपहर चार बजे अयोध्या से नगर के लिए रवाना होगी। चल समारोह के नगर प्रवेश पर जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही रामलीला परिसर स्थित राममंदिर में जल रही अखंड धूनी को भी विश्राम दे दिया जाएगा जो रामलीला शुरू होने के साथ ही निरंतर प्रज्वलित थी। यह शोभायात्रा नंदवाना स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में समाप्त होगी। भगवान राम की शहर में वापसी के साथ ही रामलीला का विधिवत समापन होगा।