पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामलीलामें बुुधवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का समारोह पूर्वक राज्याभिषेक किया गया। अयोध्या सहित पूरा रामलीला परिसर रोशनी से जगमगा रहा था। आतिशबाजी का जोरदार प्रदर्शन किया गया।

अयोध्या में गुरु वशिष्ठ विप्रजनों को बुलाकर कहते हैें कि आज शुभ दिन एवं शुभ मुहूर्त है। यदि सब ब्राह्मण हर्षित होकर आशीर्वाद दे तो श्रीरामजी सिंहासन पर बैठे। सिंहासन पर आसीन होकर प्रभु श्रीराम ब्राह्मणों को शीष नवाकर अभिवादन करते हैं। वेद मंत्रों के बीच प्रथम गुरु वशिष्ठ श्रीराम का तिलक करते हैें। मंगलगीत गाए जाते हैं।सुसज्जित सिंहासन पर प्रभु राम, भ्राता लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता सीता, सेवक हनुमान विराजमान हुए। दरबार में उपस्थित नारदमुनि, राजपुरोहित, अंगद, विभीषण सहित अनेक देशों के राजाओं की उपस्थिति में राजतिलक हुआ। गुरु वशिष्ठ, नारदमुनि एवं राज पुरोहित ने श्रीराम को आशीर्वाद दिया।इस अवसर पर कलेक्टर एमबी ओझा ने भगवान राम का तिलक किया।

अयोध्या में लौटने के बाद भगवान राम का राज्याभिषेक हुआ।

रामलीला