दीक्षित बने शिव बारात समिति के अध्यक्ष
महाशिवरात्रि के अवसर पर परशुराम युवा संगठन के तत्वावधान में नगर में निकलने वाली भव्य शिव बारात की तैयारी के लिए होमगार्ड मंदिर पेढ़ी चौराहा पर बैठक का आयोजन किया गया।
सर्व सम्मति से नगर के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहभागिता निभाने वाले युवा समाजसेवी विजय दीक्षित को आयोजन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर श्री दीक्षित ने कहा कि जल्दी ही शहर के सभी सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से साथ बैठकर महाशिव बारात को भव्यता देने के लिये चर्चा की जाएगी।
इस अवसर पर रामनिवास चतुर्वेदी, सतीश व्यास, अन्नू शर्मा, नारायणप्रसाद शर्मा, संजय पुरोहित, दीपक तिवारी, नितिन सिरभैया, कमल जड़िया, नरेंद्र शर्मा, पप्पू जैन, रोहित शर्मा, प्रशांत शर्मा, राजदीप शर्मा, जयदीप सक्सेना, परशुराम युवा संगठन के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, अमरीकसिंह, मोहित चतुर्वेदी, रजत बैरागी, राजकुमार रैकवार, गौरव व्यास, बल्लू सोनी, मयंक पुरोहित, अनिल सोनी, हरिओम यादव, प्रतोष चौहान, हेमंत राय, नीरज लोधी, दीपेश शर्मा, शुभम शर्मा, राधे शर्मा, गणेशराम आदि मौजूद थे।