बैंड, डीजे संचालकों ने रखे अपने-अपने तर्क
विदिशा| शहर में डीजे संचालकों व बैंड संचालक एक दूसरे के खिलाफ खड़े हुए हैं। मंगलवार को दोनों व्यवसाय से जुड़े संगठनों ने ज्ञापन दिए। एक तरफ बैंड संचालकों ने ज्ञापन देकर शहर में चलित डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की मांग की है। दूसरी तरफ डीजे संचालकों ने बैंड बाजा संचालकों द्वारा रात 12 बजे तक तेज आवाज में बैंड बजाने के विरोध में जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा।
डीजे संचालकों ने अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।