हड़ताल के लिए कराया मतदान
विदिशा| सातवें पे कमीशन की मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ रेलवे के एनएफआईआर ने केंद्र सरकार को हड़ताल पर जाने का नोटिस दिया है। 36 सूत्रीय मांगों से जुड़ी हड़ताल को लेकर विदिशा शाखा के तहत रेलवे के कर्मचारियों में सीक्रेट वैलेट वोटिंग कराई गई। ये वोटिंग हड़ताल के पक्ष व विपक्ष में कराई गई। तीन दिन से चल रही यह वोटिंग की कार्रवाई मंगलवार को समाप्त हुई। सचिव अजबसिंह तोमर ने बताया कि 700 कर्मचारियों ने वोटिंग में हिस्सा लिया। इसमें 96 प्रतिशत कर्मचारी हड़ताल के पक्ष में रहे। 4 प्रतिशत कर्मचारियों ने हड़ताल के विरोध में वोटिंग की। रिपोर्ट वरिष्ठ कार्यालय दिल्ली भेजी जाएगी। इसके बाद हड़ताल की रूपरेखा तय होगी। डब्ल्यूसीआरएमएस विदिशा शाखा के अध्यक्ष जीएस परमार, आरके सिंह, वीके सक्सेना, संतोष उपाध्याय, पंकज राय, केएस पाल, आरके भारद्वाज आदि मौजूद रहे।