फांसी लगाने से मौत
विदिशा|कुरवाई थाना क्षेत्र के तहत ग्राम पड़ोछा में एक व्यक्ति की फांसी लगने से मौत हो गई है। पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पड़ोछा निवासी रामलाल धानक ने फांसी लगाई थी। मृतक के शव को कुरवाई अस्पताल में पीएम के लिए लाया गया। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया है।