किशोर का अपहरण
विदिशा| ग्राम अहमदपुर से एक 17 वर्षीय किशोर लापता है। लापता किशोर के पिता ने मंगलवार को सिविल लाइंस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी मूलचंद लोधी ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसका 17 वर्षीय बेटा मोहर सिंह 7 जनवरी रविवार को खेत पर गया था। इसी दौरान उसका विवाद महाराज सिंह व मनमोहन शर्मा से हुआ था। मूलचंद ने रिपोर्ट में बताया है कि इस विवाद के बाद से उसका बेटा घर नहीं आया है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर बेटे के अपहरण होने का मामला दर्ज कर लिया है।