वात्सल्य कालेज में होगी परीक्षा
वात्सल्य कालेज में होगी परीक्षा
वििदशा| बीकामप्रथम सेमेस्टर कम्प्यूटर एप्लीकेशन की परीक्षा अब केएमएल वात्सल्य महाविद्यालय में होगी। बरकतउल्लाह विवि द्वारा आयोजित यह परीक्षा पहले एसएसएल जैन कालेज केंद्र पर नौ दिसंबर को दोपहर तीन से छह बजे की पाली में आयोजित होने वाली थी। इसी प्रकार 10 दिसंबर को दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे की पाली में आयोजित होने वाली बीकाम तृतीय सेमेस्टर मैनेजमेंट ग्रुप(सांख्यिकी के सिद्धांत)की परीक्षा भी केएमएल वात्सल्य महाविद्यालय में होगी। यह जानकारी एसएसएल जैन कालेज की प्राचार्य एवं केंद्राध्यक्ष डा. शोभा जैन ने दी।