पोषण पुनर्वास केंद्र दो माह से खाली
नहीं भर्ती किया जा रहा कोई कुपोषित बच्चा
नटेरन। सर्वेंके अनुसार रिकार्ड में क्षेत्र के 270 कुपोषित बच्चे दर्ज है लेकिन पिछले दो महीनों से किसी भी बच्चे को विशेष रूप से स्थापित किए गए पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती नहीं किया जा रहा है। जब भी कोई बच्चा यहां भर्ती करने के लिए लाया जाता है उसे यह कहकर लौटा दिया जाता है कि अभी यहां का केंद्र बंद है। बच्चे को विदिशा लेकर जाओ।
10 पलंगों वाला यह वार्ड नियमित खोला जा रहा है। वार्ड की देखभाल के लिए छह लोगों का स्टाफ भी नियुक्त है लेकिन यहां बच्चे भर्ती नहीं किए जा रहे हैं। वार्ड खाली पड़ा रहता है। उल्लेखनीय है कि नटेरन स्वास्थ्य केन्द्र के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र में कुपोषित बच्चों की संख्या 270 हैं। अप्रैल से अक्टूबर 2014 तक 74 बच्चों को एनआरसी में भर्ती कर उपचार किया गया। पिछले दो माह में दो दर्जन बच्चों को बिना भरती किए, बिना इलाज किए लौटा दिया गया। भरती करने का कारण पूर्व बीएमओ विजय ठाकुर का नियमित अस्पताल नहीं आना बताया गया है।
मुझे जानकारी नहीं
^मुझेइस बारे में जानकारी नहीं है। तथ्यों का पता लगाने के बाद ही कुछ कहना संभव होगा। डा.प्रमोद चतुर्वेदी, सीएमएचओविदिशा।
नटेरन। कुपोषितबच्चों के भर्ती नहीं होने से खाली पड़े हैं पलंग।