वििदशा| नि:शक्तबालक छात्रावास परिसर में बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें नि:शक्त बच्चों ने अपनी क्षमताओं का खुलकर प्रदर्शन किया।
आयोजन के क्रम में नृत्य प्रतियोगिता में सौरभ अहिरवार प्रथम, सचिन अहिरवार द्वितीय तथा अतुल तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में शिवानी चौरसिया, शिवानी राजपूत द्वितीय रही। चित्रकला में सौरभ दांगी प्रथम, ओमप्रकाश जाटव द्वितीय तथा अतुल विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रहे। गीत-संगीत प्रतियोगिता में ओमप्रकाश प्रथम, रामपाल द्वितीय तथा ब्रजभान तृतीय रहे। दौड़ में ओमप्रकाश प्रथम, शुभम द्वितीय तथा ब्रजभान तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विदिशा डा. एके उपाध्याय थे। अध्यक्षता डीपीसी विनोद चौधरी ने की। कार्यक्रम में नि:शक्त बच्चों सहित उनके अभिभावक, शिक्षक एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्योति केदारे, डा. रमेश ठाकुर, चंद्रप्रकाश शर्मा, गिरजेश शर्मा, कैलाशनारायण सक्सेना उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संजय श्रीवास्तव ने किया। आभार जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र द्वारा किया गया।