- Hindi News
- समाज की कुरीतियां राेकेंगी राजपूत समाज की महिलाएं
समाज की कुरीतियां राेकेंगी राजपूत समाज की महिलाएं
वििदशा| राजपूतसमाज की महिलाएं केवल सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंंगी बल्कि दहेज प्रथा रोकने तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को रोकने में भी अहम भूमिका निभाएंगी। यह घोषणा राजपूत जागृति महिला मंडल की अध्यक्ष कल्पना पंवार ने बैठक में की।
बैठक में समाज को संगठित कर जागृति लाने पर विचार किया जाएगा। बैठक में उपस्थित सभी महिला सदस्याओं ने समाज को संगठित तथा मजबूत करने पर बल देते हुए शहर के प्रत्येक वार्ड में संगठन का विस्तार करने की कार्ययोजना बनाई गई। इस रणनीति के तहत प्रत्येक वार्ड में अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। फरवरी-मार्च में महाराणा प्रताप राजपूत स्मारिका का प्रकाशन करने का भी निर्णय लिया गया। इस पत्रिका में विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा भी प्रकाशित होंगे। इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष कल्पना पंवार, उपाध्यक्ष मंजु कछवाय, कोषाध्यक्ष मीना चौहान, सचिव रश्मि चंदेल, मंजु तोमर, शुभम चौहान, आशा बैस, आशा गौतम, सुधा राठौड़, रूचि, इंदू कुशवाह, पूनम राठौड़, सुधा चंदेल, संगीता तोमर, अंजना राठौड़, चंद्रकला राजपूत, अनिता ठाकुर, मुन्नीबाई बडग़ूजर, रानी राठौड़ आदि महिलाएं उपस्थित थी।