संगोष्ठी कल
वििदशा| अंतरराष्ट्रीयमानव अधिकार आयोग के स्थापना दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर बुधवार को प्रात: 11 बजे शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में संगोष्ठी आयोजित की गई है। वृद्धजनों के अधिकार यह संगोष्ठी का विषय रहेगा। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि कलेक्टर एमबी ओझा होंगे। अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र चौधरी करेंगे। विशिष्ट वक्ता के रूप में समाजसेवी मोहनबाबू अग्रवाल उपस्थित रहेंगे।
आयोग मित्र अतुल रतनशी शाह, विद्या यादव, एवं उत्कृष्ट स्कूल की प्राचार्या चारू सक्सेना ने गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अनुरोध किया है।