विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान समारोह आज
विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान समारोह आज
विदिशा। सांस्कृतिककला रंगमंच द्वारा नगर के विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान नौ दिसंबर को स्थानीय अर्श पैलेस में किया जाएगा। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी, खिलाड़ी, शिक्षाविद, कला तथा व्यापार जगत की चर्चित हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कल्याणसिंह दांगी होंगे। अध्यक्षता उद्योगपति राकेश शर्मा करेंगे। संस्था संचालक राजेश्वर विश्वकर्मा, अध्यक्ष अनूप तिवारी, सचिव विकास सूर्या ने कार्यक्रम में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।