पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

वििदशा| शुक्रवारको आम आदमी पार्टी केे कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड परिसर में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। बचपन बचाओ आंदोलन के प्रणेता कैलाश सत्यार्थी को नोबेल पुरस्कार मिलने की जानकारी प्रदेश के जनप्रतिनिधियों को नहीं होने से नाखुश आप के कार्यकर्ताओं ने यह पुतला दहन किया। आप के पदाधिकारियों का कहना था कि पूरी दुनिया जहां विदिशा के कैलाश सत्यार्थी को मिले नोबेल पुरस्कार से वाकिफ है, वहीं प्रदेश के भाजपा के जनप्रतिनिधि कैलाश विजयवर्गीय का राग अलाप रहे हैं। आप के सदस्यों ने प्रदेश के सीएम से ऐसे जनप्रतिनिधियों को बर्खास्त करने की मांग की है। इस पुतला दहन में खुशालसिंह राजपूत, सिद्धि कुशवाह, खुमानसिंह पंथी, रहीस खान, राजेश नायक, संजीव साहू, डॉ. प्रमोद शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विदिशा। प्रदेशसरकार का पुतला फूंकते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।