- Hindi News
- अवकाश के बाद भी स्वास्थ्य कार्यकर्ता को किया निलंबित
अवकाश के बाद भी स्वास्थ्य कार्यकर्ता को किया निलंबित
वििदशा| सरकारीकार्यालयों में किस तरह भर्राशाही की जाती है, इसका एक उदाहरण सामने आया है। उप स्वास्थ्य केंद्र कुआंखेड़ी में पदस्थ महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता नीलू त्रिपाठी ने विगत 1 दिसंबर को पीपलखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ से इमरजेंसी चिकित्सा अवकाश स्वीकृत कराया था।
बीएमओ ने नीलू त्रिपाठी का अवकाश स्वीकृत कर नीलू त्रिपाठी की अवकाश अवधि में ग्राम बर्रो की स्वास्थ्य कार्यकर्ता मुन्नी सैनी को कुआंखेड़ी उप स्वास्थ्य केंद्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था। इसके बाद जब 2 दिसंबर को सीएमएचओ ने कुआंखेड़ी स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया तो स्वास्थ्य केंद्र में ताला लगा मिला। इस पर सीएमएचओ ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता नीलू त्रिपाठी को निलंबित किए जाने का आदेश जारी कर दिया। इसे बाद जब नीलू त्रिपाठी के परिजनों ने बीएमओ समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को स्वीकृति अवकाश की अवधि में गलत तरीके से निलंबन किए जाने की जानकारी दी तो सीएमएचओ ने संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं भोपाल के निर्देशों का हवाला देते हुए 8 दिसंबर को तत्काल प्रभाव से नीलू त्रिपाठी का निलंबन निरस्त कर दिया। इस संबंध में सीएमएओ डा. पीके चतुर्वेदी ने कहाकि उन्होंने जब अस्पताल का दौरा किया था तो वहां ताला लगा था और महत्वूपर्ण सरकारी कार्यक्रमों का क्रियान्वयन नहीं होना पाया गया था। नीलू त्रिपाठी का अवकाश स्वीकृत होने संबंधी जानकारी आवेदन पत्र उस समय उनके पास तक नहीं पहुंचा था, इसीलिए कार्रवाई की गई थी लेकिन जानकारी मिलते ही निलंबन आदेश निरस्त कर दिया गया था।