अवधेशानंद महाराज देंगे आशीष
सीएम ने लिया तैयारी का जायजा
मुख्यमंत्रीशिवराजसिंह चौहान ने बुधवार शाम को विदिशा पहुंचकर रंगई स्थित गणेश मंदिर पहुंचकर अपनी पालक बेटी की शादी की तैयारियों का जायजा लिया। भोजन व्यवस्था से लेकर मंच तक सभी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। सीएम ने कहाकि आश्रम की बेटियों को अपनी बेटी की तरह लाड़-प्यार दिया है। अब आश्रम की बड़ी बेटी सोना के विवाह और परिवार से विदाई का समय गया है। यह विवाह के आनंद के साथ विदाई की वेदना का भी समय है। बेटी के विवाह की हमारे ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। शादी में कोई
अवधेशानंद महाराज देंगे आशीष
सीएमकी पालक बेटी सोना की शादी में वर-वधू को आशीष देने के लिए जूनापीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी अवधेशानंद महाराज विशेष रूप से गुरुवार को विदिशा आएंगे। उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और करीबी वित्तमंत्री जयंत मलैया, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव, वनमंत्री डा. गौरीशंकर शैजवार, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तकनीकी शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता,, राजस्व मंत्री रामपालसिंह, ऊर्जामंत्री राजेंद्र शुक्ल, परिवहन मंत्री भूपेंद्रसिंह ठाकुर, संस्कृति मंत्री सुरेंद्र पटवा सहित अन्य करीब दो दर्जन मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकतर अधिकारी और कर्मचारी एक दिन पहले से ही विदिशा पहुंच गए हैं।