पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्रियों, अफसरों सहित 10 हजार लोग बनेंगे शादी के साक्षी

मंत्रियों, अफसरों सहित 10 हजार लोग बनेंगे शादी के साक्षी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांसुंदरदेवी सेवा आश्रम में पली-बढ़ी अनाथ बेटी सोना का विवाह गुरुवार को धूमधाम से होगा। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान अपनी पालक बेटी का विधि-विधान से कन्यादान करेंगे। वे विवाह के अवसर पर बेटी को जरूरत की सभी सामग्री और अन्य उपहार भी देंगे।

विवाह समारोह की तैयारियां पिछले कई दिनों से जोरों पर चल रही हैं। आश्रम की बेटी सोना को शुभाशीष देने के लिए जूनापीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी अवधेशानंद महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इतना ही नहीं प्रदेश के तमाम मंत्री, सीएस से लेकर पीएस तक सभी आला अफसर विवाह समारोह के साक्षी बनेंगे। प्रीतिभोज में 10 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को विदिशा पहुंचकर विवाह की तैयारियों का जायजा भी लिया। इस शादी को लेकर लोगों में उत्सुकता का माहौल है।

बुधवार को मुख्यमंत्री ने विवाह समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। इनसेट: सोना