पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब छात्र छात्राओं में स्वाइन फ्लू की दहशत

अब छात्र-छात्राओं में स्वाइन फ्लू की दहशत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएटीआईकॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं में स्वाइन फ्लू के संक्रमण को लेकर दहशत का माहौल है। बुधवार को सैकड़ों स्टूडेंट्स क्लास का बहिष्कार कर प्रदर्शन करने लगे। इनका कहना था कि मौजूदा समय में स्वाइन फ्लू तेजी से फैल रहा है। एसएटीआई परिसर में हास्टल के आसपास गंदगी की भरमार है। इससे उन्हें संक्रमण कॉलेज के विद्यार्थियों में फैलने की आशंका है।

एसएटीआई में पढऩे वाले बीई के अनेक छात्र-छात्राएं अपनी क्लास से बाहर निकलर पार्क में इकट्ठा हो गए। इन सभी की मांग थी कि उन्हे स्वाइन फ्लू के संक्रमण से बचाव के तौर पर 10 दिन की छुट्टी दी जाए। इसके लिए इन विद्यार्थियों ने डायरेक्टर आरसी जैन से मिलकर उन्हें अपनी समस्या बताई। डायरेक्टर ने 10 दिन की छुट्टी की जगह जहां 2 दिन की छुट्टी पर सहमति दी है, वहीं स्वाइन फ्लू के संक्रमण की जांच के लिए जिला अस्पताल में व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। इस मामले में कलेक्टर ने भी स्टूडेंट्स की जांच के लिए जिला अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं।

मास्कपहनकर कालेज पहुंचे स्टूडेंट्स

स्वाइनफ्लू के संक्रमण से भयभीत अनेक छात्र-छात्राएं मास्क पहनकर कॉलेज पहुंचे थे। यहां मौजूद छात्रों का कहना था कि कॉलेज में हॉस्टल के आसपास गंदगी और सुअरों की भरमार है। इस ओर कॉलेज प्रबंधन ध्यान नहीं दे रहा है। डायरेक्टर जैन ने बताया कि सफाई के मद्देनजर पूरे कैंपस में ब्लीचिंग का छिड़काव कराया गया है। इसके अलावा सुअरों को बाहर करने के लिए बुधवार को ही ठेका दे दिया गया है।

एसएटीआई कालेज के छात्रों ने मुंह पर मास्क बांधकर किया प्रदर्शन।