- Hindi News
- 15 एकड़ में बनेगा 350 बिस्तरों का सुविधाजनक जिला अस्पताल
15 एकड़ में बनेगा 350 बिस्तरों का सुविधाजनक जिला अस्पताल
ईदगाहतिराहे के पास प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के पास ही सरकारी अस्पताल का भवन बनाने की कवायद शुरू हो गई है। नए जिला अस्पताल भवन पर काम शुरू होने जा रहा है। ये काम पीब्ल्यूडी की पीआईयू (परियोजना क्रियान्वयन इकाई)विंग की देखरेख में हो रहा है। नए भवन के लिए पीआईयू ने टेंडर जारी किए थे जो 6 फरवरी को खोले गए। जानकारी के अनुसार भवन के निर्माण का जिम्मा ग्रेटर नोएडा की यूनिर्वसल कंट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग प्रायवेट लिमिटेड को दिया जा रहा है। ये काम मुख्यमंत्री द्वारा 18 दिसंबर 2013 की समीक्षा बैठक के निर्णय के अनुरूप किया जा रहा है। अंतिम निर्णय इसी बैठक में दिया गया था। नए अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी।
15एकड़ में जमीन पर बनेगा अस्पताल
नयासरकारी अस्पताल करीब 15 एकड़ भूमि में बनाया जाएगा। इसी जगह पर जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र और आवासीय भवनों का निर्माण होगा। अस्पताल 350 बिस्तरीय होगा जिसमें मरीजों को कई तरह की बीमारियों का इलाज किया जाएगा। जिले और शहर के लोगों के लिए ये राहत देने वाली योजना साबित होगी। इस काम को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन सभी स्तरों पर काम कर रहा है ताकि शहर और जिले के लोगों को सुविधाएं जल्दी मिलना शुरू हो जाएं।
आवासकी रहेगी सुविधा
नएअस्पताल में सिविल सर्जन, डाक्टर, नर्स, पेरामेडिकल स्टॉफ, तृतीय और चतुर्थ केटेगिरी आवास बनाए जाएंगे। डाक्टरों के लिए 3 बीएचके 20 फ्लैट, नर्स एवं अन्य पेरामेडिकल आवास 2 बीएचके फ्लैट 30 बनाए जाएंगे। इसके अलावा जी टाइप के 20 आवास बनाए जाएंगे।
350बेड की होगी क्षमता
नएसरकारी अस्पताल की 350 बिस्तरों की क्षमता होगी। अस्पताल में एक्स-रे, सीटी स्केन, लेब, ब्लड बैंक, ओटी मेजर, ओटी माइनर, डायलेसिस, एसएनसीयू वार्ड, आयुष ब्लाक, टीबी क्लीनिक, लाकर्स, लिफ्ट, गैस मेनिफोल्ड, स्टॉफ केंटीन, रेन बसेरा, केफेटेरिया आदि की सुविधा रहेगी।
मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
^नएसरकारी अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए शासन ने तैयारियां की हैं। गंभीर बीमारियों का इलाज नए अस्पताल में हो सकेगा। शासन की मंशानुसार काम को शीघ्र शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। एमबीओझा, कलेक्टर विदिशा
खोले गए हैं टेंडर
^१५एकड़ में बनने वाले नए सरकारी अस्पताल के टेंडर खोले गए हैं। कुछ औपचारिकताएं बची हैं। काम का जिम्मा ग्रेटर नोएडा को कंपनी को दिया जा रहा है। निर्माण में करीब १०० करोड़ की लागत आएगी। पीकेमाहेश्वरी, डिवीजनल प्रोजेक्ट इंजीनियर पीआईयू
नए सरकारी भवन का लेआउट।