शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर बैठक आयोजित
विदिशा। भारतीयजैन संगठन द्वारा बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर तलैया में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर बैठक आयोजित की गई।
संगठना पुणे के प्रतिनिधि नीशु व्यास ने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता के साथ संस्कारों का भी उतना ही महत्व है। समाज में गुणवत्ता आधारित शिक्षा का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। इसमें संस्कार पक्ष पर कोई ध्यान नहीं है। हमारा संगठन देशभर में शिक्षा में संस्कार के साथ गुणवत्ता लाना चाहता है। विद्याभारती भोपाल के राजेंद्र परमार ने कहा कि किसी भी कार्य की सफलता में योजना, मेहनत और समर्पण का बड़ा महत्व है। इनके बिना सफलता संभव नहीं है।कार्यक्रम में विभाग समन्वयक ज्ञानसिंह कौरव, क्षेत्रीय प्रशिक्षण प्रमुख देवकीनंदन चौरसिया, केके तिवारी, राकेश शर्मा भोपाल, उमेश पस्टारिया रायसेन, सचिव गजेंद्रपालसिंह राजपूत, लोकेश लोया, महेंद्रसिंह रघुवंशी, राहुल भार्गव, राजेंद्र आचार्य, जयसिंह ठाकुर, योगेंद्र कुलश्रेष्ठ आदि उपस्थित थे। संचालन जयसिंह ठाकुर ने किया। आभार प्राचार्य चंद्रहंस पाठक ने माना।