न्यायालय की शरण में जाएंगे रहवासी
वार्डक्रमांक 39 बन चुकी ग्राम पंचायत टीलाखेड़ी में व्याप्त भ्रष्टाचार की प्रशासन से की गई शिकायतें बेअसर रही हैं। अब वहां के नागरिक मामले को कोर्ट ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए दस्तावेज सूचना के अधिकार के तहत एकत्रित किए जा रहे हैं।
टीलाखेड़ी संघर्ष समिति के विधिक सलाहकार सागर मीणा एडवोकेट , अध्यक्ष गजेंद्रसिंह रघुवंशी, पर्वत सराठे ने बताया कि ग्राम पंचायत टीलाखेड़ी की सरपंच बबिता कुशवाह के रिश्तेदार दीपक कुशवाह एवं सचिव रणधीरसिंह रघुवंशी ने राजनैतिक प्रभाव एवं बड़े अधिकारियों से साठगांठ कर भ्रष्टाचार किया है। एक महीने बाद भी तो जांच कमेटी बनाई गई है और ही स्थानीय लोगों को इस कमेटी में शामिल किया गया है। टीलाखेड़ी मेन रोड पर पैदल चलना मुश्किल है। नालियों के अभाव में पानी की निकासी के इंतजाम नहीं है। खंभे हैं पर स्ट्रीट लाइट नहीं है।
न्यायालय में प्रकरण दर्ज कराने के लिए मांगे गए दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। कार्रवाई नही की तो सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा। मांग करने वालों में गजेंद्रसिंह रघुवंशी, पर्वत सराठे, दीपक शिल्पकार, मनोज शर्मा, लालसिंह मैना आदि शामिल है।