अहमदपुर में भागवत कथा 15 से
विदिशा। श्रीसिद्ध गुफा गौरामाई मंदिर देवगिरी अहमदपुर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं सामूहिक विवाह का आयोजन 15 से 22 फरवरी तक किया जा रहा है। कथा महंत आनंद भारती के संरक्षण में कथा वाचक पं. केशवप्रसाद शास्त्री द्वारा प्रस्तुत की जाएगी।आयोजन के क्रम में 15 फरवरी रविवार को कथा प्रारंभ होगी जो 21 फरवरी तक रोज दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। 21 फरवरी को आयोजन स्थल पर हनुमान प्रतिमा की स्थापना होगी। 22 फरवरी को दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक सामूहिक विवाह होंगे। इसी दिन सुबह 10 बजे से भंडारा होगा। आयोजन में अहमदपुर, गंगरवाड़ा, मियाखेड़ी, पुरनियां, बोरिया करैया, खमतला, बनखेड़ी, बदनपुर, कचनरिया, अखरिया बेरखेड़ी, बिलौरी, दयानंदपुर, आनंदपुर, खामखेड़ा, लोदाखेड़ी, सलईखेड़ी के ग्रामीण इस आयोजन में सहयोग कर रहे हैं।